logo

चार महीने और 11 दिन के बाद Ashok Tanwar का टीएमसी से मोह भंग

Mhara Hariyana News, Dr Ashok Tanwar Joins Aap सिरसा। कभी राहुल गांधी के सखा के नाम से प्रख्यात रहे डा. अशोक तंवर सोमवार दोपहर को आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सिरसा के सांसद के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके डा. अशोक तंवर की गिनती प्रदेश के कद्दावर …
 
चार महीने और 11 दिन के बाद Ashok Tanwar का टीएमसी से मोह भंग

Mhara Hariyana News, Dr Ashok Tanwar Joins Aap 
सिरसा। कभी राहुल गांधी के सखा के नाम से प्रख्यात रहे डा. अशोक तंवर सोमवार दोपहर को आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सिरसा के सांसद के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके डा. अशोक तंवर की गिनती प्रदेश के कद्दावर नेताओं में होती है। कांग्रेस नेताओं के साथ बात नहीं बनी तो तंवर बीती 23 नवंबर 2021 को तृणमुल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे । स्वयं पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई थी। तंवर ने गोआ में टीएमसी के पक्ष में प्रचार भी किया था। अब पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद तंवर का दिल एक बार फिर से बदल गया है। वे तृणमुल कांग्रेस को बाय बाय कह रहे हैं और सोमवार दोपहर को नई दिल्ली में आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। तंवर के आप पार्टी में आने से उनके समर्थकों में भी जोश है। जहां तृणमुल कांग्रेस का हरियाणा में खास जनाधार नहीं था वहीं आप इस समय सबकी फेवरेट बनी हुई है, ऐसे में तंवर का आप ज्वाइन करना मौके पर चौका लगाने वाली बात है। 
———
आप को मिलेगा बड़ा चेहरा
आम आदमी पार्टी का हरियाणा में जनाधार बढ़ रहा है। पंजाब चुनाव के बाद पार्टी ज्वाइन करवाने का सिलसिला तेज हो गया है। अशोक तंवर के रूप में आम आदमी पार्टी को बड़ा दलित चेहरा मिलेगा। तंवर अच्छे वक्ता है और कार्यकर्ताओं के बीच सीधी पकड़ रखते हैं। तंवर के आप में शामिल होने के बाद दूसरी पार्टियों के कई दिग्गज भी आप का दामन थाम सकते हैं।
———–
नगर निकाय चुनाव से पहले दमदार भूमिका में आना चाहेगी आप
प्रदेश में निकाय चुनाव व पंचायती चुनाव होने हैं। इन चुनाव में आम आदमी पार्टी मौके का फायदा उठाते हुए दमदार उपस्थिति दर्ज करवाना चाहेगी। पार्टी कैडर बड़े चेहरों पर नजर लगाए है और उन्हें अपने साथ मिलाने में लगे हैं। पंजाब में जीत को आप पार्टी हरियाणा में भी भूनाना चाहेगी। 

For More News Join Mhara Hariyana News