logo

महर्षि वेद व्यास शिक्षा न्यास द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय : आत्म प्रकाश मेहरा

जोधपुरिया पुस्तकालय का स्थापना दिवस समारोह आयोजित
 
 
s
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा। गांव जोधपुरिया में महर्षि वेद व्यास शिक्षा न्यास द्वारा संचालित पुस्तकालय, जिसकी स्थापना 3 मई 2022 को हुई थी, का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा ने शिरकत की।

s

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीणांचल के विद्यार्थियों के लिए कारगर साबित होंगे, क्योंकि गांवों में पढ़ाई की उचित व्यवस्था (लाइब्रेरी) नहीं होने के कारण युवाओं को शहर का रूख करना पड़ता है। डीईओ ने न्यास के सभी सदस्यों को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया व न्यास के प्रयासों की प्रशंसा की और 5 लड़कियों की कोचिंग का खर्चा वहन करने की घोषणा की।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदेव सिंह प्रिंसिपल, प्रवीण सहारण निदेशक हैलीसियन, अमित मनहर रा. महासचिव हसला व डा. कर्ण सिंह कसवां ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बलदेव सिंह व डा. कर्ण सिंह कसवां ने पुस्तकालय को पुस्तकें प्रदान करने का भरोसा दिलाया। प्रवीण सहारण ने इसे उत्कृष्ट कार्य बताते हुए 5 बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देने की घोषणा की।

इस शुभ अवसर पर गांव के सरपंच वेद प्रकाश थोरी, विनोद सहारण पूर्व सरपंच धोतड़, राजपाल कासनिया प्रधान गोशाला कमेटी, राजेश कासनिया प्रवक्ता एपीजे कलाम सोसाइटी खारिया, महावीर सिंह, बंसीलाल झोरड़, जयसिंह थोरी, एएसआई दयाराम गोदारा, नत्थू राम, बलवंत नैन, छोटू राम शास्त्री, मनीराम बैनीवाल, शमशेर कासनिया, राकेश सहारण, दयाराम सुथार, जेई राधेश्याम सुथार, नत्थू राम सिंवर, जिला टॉपर शर्मिला गोदारा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन रमेश सुथार, व्याख्याता ने किया। उन्होंने बताया कि न्यास स्थापना का उद्देश्य पढ़े गांव बढ़े गांव की मुहिम से ग्रामीण अंचल में शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए किया गया है। अंत में न्यास को आर्थिक सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जनों का धन्यवाद किया गया