logo

सोनम कपूर मां बनीं:एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी बेटे के जन्म की जानकारी


एक्ट्रेस सोनम कपूर बनी मां, दिया बेटे को जन्म
 
news

Mhara Hariyana News

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। सोनम की शादी बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। सोनम ने मार्च में प्रेग्रनेंसी अनाउंस की थी। वे हाल ही में कजिन अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण शो में नजर आई थीं।

सोनम-आनंद ने कहा- हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है। इसमें लिखा है- 20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद, जिन्होंने इस जर्नी में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।

news
2018 में हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी
मई 2018 में हुई थी कपल की शादी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत सोनम के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

प्रेग्नेंसी अनाउंस करते समय कपल ने फोटो शेयर कर लिखा था, 'हम चार हाथों से तुम्हें पालने के लिए अपना बेस्ट देंगे। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने को बेचैन हैं।'