अभाव रहित जीवन जीने के लिए सेवा का भाव अवश्य रखें: डा. इंद्र गोयल

सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ की समीक्षा बैठक हिसार स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल ने की और प्रांतीय महासचिव विनोद धवन ने मंच का संचालन किया।
समीक्षा बैठक में विभिन्न शाखाओं द्वारा हर महीने किए गए सेवा कार्यों का लेखा जोखा पेश किया गया।
जिसमें बरवाला शाखा से अध्यक्ष पवन मालिक ने, हिसार शाखा से अध्यक्ष विनोद गोयल, सिरसा शाखा के अध्यक्ष राजेश तनेजा, हांसी शाखा के अध्यक्ष नरेंद्र नारंग, डबवाली से कृष्ण कामरा, महिला शाखा सिरसा से संतोष राज, हिसार महिला शाखा से सुरुचि असीजा, प्रांतीय संयोजक महिला डा. अर्चना शर्मा ने अपनी रिपोर्ट पेश की और हांसी शाखा के संरक्षक मदन लाल असीजा ने रक्तदान और नेत्रदान के महत्व के बारे में बताया। उनकी प्रेरणा दायक वाणी से सभी भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जीते जी रक्तदान और जाते-जाते नेत्रदान करो। प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल ने सेवा कार्य और सेवा संघ के विभिन्न प्रकल्प के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि अभाव रहित होने के लिए सेवा भाव अवश्य रखें। प्रदेश महासचिव विनोद धवन द्वारा समीक्षा बैठक में विभिन्न शाखाओं द्वारा किया गया सेवा कार्य की सराहना व प्रसंसा की।
सभी शाखाओं को विशेष प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जो नए सेवा रत्न बने उन्हें भी सम्मानित किया गया, जिनमें हिसार महिला शाखा से डा. अर्चना शर्मा, सिरसा शाखा अध्यक्ष राजेश तनेजा, सिरसा से चेतन मेहता को सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। डबवाली शाखा से प्रदेश संयोजक कृष्ण कामरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक बहुत ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में हुई। सभी शाखाओं ने भविष्य में ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल, प्रदेश महासचिव विनोद धवन, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सेतिया, प्रदेश सचिव मुकेश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, प्रदेश प्रचार सचिव संदीप भाटिया, प्रदेश महिला प्रमुख डा. अर्चना शर्मा, चेतन मेहता, संतोष राज, महिला सचिव सुनयना, महिला अध्यक्ष सुरुचि असीजा, बरवाला शाखा से उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग, संरक्षक केवल कृष्ण आर्य, कोषाध्यक्ष मास्टर सुदर्शन खुराना, सचिव हरीश सरदाना, हांसी अध्यक्ष नरेंद्र चुग, सिरसा अध्यक्ष राजेश तनेजा, हिसार अध्यक्ष विनोद गोयल, सचिव सुमित मित्तल, कोषाध्यक्ष संजीव राजपाल सभी की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही। डा. अर्चना शर्मा ने अपने दिमाग को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं इस बारे विस्तार से बताया।