दिग्विजय सिंह बने दुल्हे राजा, स्वागत में जुटे पिताश्री व भाई साहब

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला पंजाब के अमृतसर की लगन रंधावा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की बान व भात की रस्म वीरवार को संपन्न हो गई। शुक्रवार को सिरसा में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

दिग्विजय सिंह बने दुल्हे राजा, स्वागत में जुटे पिताश्री व भाई साहब

योग गुरु बाबा रामदेव,सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अनेक नेता दिग्विजय को आर्शीवाद देने के लिए आए। मेहमानों का स्वागत करने के लिए पूर्व सीएम ओपी चौटाला की अनुपस्थिति में चौधरी रणजीत सिंह, अजय चौटाला और खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मौजूद है।

दिग्विजय सिंह बने दुल्हे राजा, स्वागत में जुटे पिताश्री व भाई साहब

योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि चौटाला परिवार से उनका कई पीढ़ियों से पारिवारीक रिश्ता है। इसलिए वे दिग्विजय चौटाला को आशीर्वाद देने के लिए आए हैं।

दिग्विजय सिंह बने दुल्हे राजा, स्वागत में जुटे पिताश्री व भाई साहब

15 मार्च को होने वाली मानेसर में पार्टी पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित राजनीतिक, खेल, हॉलीवुड, बॉलीवुड, सिंगर, प्रशासनिक हस्तियों को इनवाइट किया गया। शुक्रवार को आयोजित भोज में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग आए।