हरियाणा का धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाड़ी ये तीनों देश की शान हैं- अमित शाह

मुख्यमंत्री मनोहर लाल

केंद्रीयगृहमंत्री अमित शाह रविवार को सिरसा आए। अनाजमंडी में भाजपा की गौरवशाली भारत रैली को संबोधित किया। गृहमंत्री के सिरसा पहुंचने पर वायुसेना केंद्र पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य दिग्गजों ने उनका स्वागत किया।

सांसद सुनीता दुग्गल

केंद्रीय गृहमंत्री के सिरसा पहुंचने पर सांसद सुनीता दुग्गल ने किया स्वागत l

विधायक गोपाल कांडा

केंद्रीय गृहमंत्री के सिरसा पहुंचने पर विधायक गोपाल कांडा ने किया स्वागत

बिजलीमंत्री रणजीत सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री के सिरसा पहुंचने पर बिजलीमंत्री रणजीत सिंह ने किया स्वागत

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा में रिकार्ड विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी दस सीटें जितवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व विकास कार्यों पर मुहर लगाएं।

रैली को लेकर लोगों में उत्साह

रैली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं भी रैली में पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से अभेद प्रबंध थे।

केंद्रीय गृहमंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के शासनकाल में उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहनाई पगड़ी

इससे पहले मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पगड़ी पहना कर व हल भेंट कर हरियाणा की धरती पर उनका स्वागत किया।