शोरूम आने से पहले लीक हुए Tigor CNG के फीचर्स

चलिए विस्तार से जानते हैं कार में मिलने वाली खूबियों के बारे में।

Tigor XZ CNG

CNG कार बाजार की सबसे बेहतरीन गाड़ियों में एक नाम Tigor XZ CNG का भी जुड़ चूका है, ये कार अपनी परफॉरमेंस की वजह से अक्सर ही चर्चा में रही है।

Tigor CNG स्पेसिफिकेशन

Tigor CNG में 1199cc का 1.2L Revotron Engine दिया जा रहा है, इसमें 6000rpm पर 72.40bhp की पावर और 3500rpm पर 95Nm का टॉर्क देने की ताकत है।

Tigor CNG मैन्युअल ट्रांसमिशन

3 सिलिंडर और 4 valevs पर चलने वाली इस कार में मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स जोड़े गए हैं। कार से सफर को आरामदायक बनाने के लिए कंपनी ने 205 लीटर का बूटस्पेस दे रखा है

Tigor CNG माइलेज

इसमें बड़े ही आराम से ढ़ेर सारा सामान रखा जा सकता है। 60 लीटर का फ्यूल टैंक लंबे सफर को आसान बनाने वाला है, दावे के मुताबिक Tigor CNG, 26.49 km/kg का माइलेज देती है।

Tigor CNG फीचर्स

इसमें व्हील कवर्स (Wheel Covers), पैसेंजर एयरबैग (Passenger Airbag), फ्रंट फॉग लाइट, पावर विंडोस रियर (Power Windows Rear), पावर विंडोस फ्रंट (Power Windows Front),पावर बूट, हीटर , Adjustable Steering और Rear Seat Centre Arm Rest जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।

Tigor CNG कीमत

8.11 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली इस कार को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से बुक कर सकते हैं। ऑफर्स, प्राइस और फाइनेंस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी शोरूम में विजिट कर सकते हैं।