logo

महाराष्ट्र में दो सड़क हादसों में 12 की मौत, कई घायल

 
महाराष्ट्र में दो सड़क हादसों में 12 की मौत, कई घायल
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Mumbai
महाराष्ट्र में दो भीषण Accident हुए हैं। इन हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक हादसा मंगलवार सुबह नागपुर-पुणे हाइवे पर हुआ, जहां एक बस की टक्कर Truck से हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। 
वहीं दूसरा हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। यह हादसा महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ, जहां दरयापुर-अंजनगांव रोड पर एक SUV, Truck से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हैं। 

नागपुर-पुणे हाइवे पर Truck से टकराई बस
मंगलवार सुबह हुआ हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है। हादसे का शिकार हुई बस पुणे से बुलढाणा के मेहेकर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे Truck की बस से सीधी टक्कर हो गई। 
टक्कर के चलते बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Truck से टकराई SUV
वहीं सोमवार रात करीब 11 बजे अमरावती में दरयापुर-अंजनगांव रोड पर हुए एक अन्य हादसे में SUV कार और Truck की टक्कर हो गई। खबर के अनुसार, SUV में सवार एक ही परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर दरयापुर लौट रहे थे। 
इसी दौरान SUV की Truck से टक्कर हो गई। टक्कर के चलते SUV सवार पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को दरयापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।