logo

तमिलनाडु के मंदिर में क्रेन गिरी, 4 लोगों की मौत

क्रेन से लटककर भगवान की मूर्तियों को माला पहना रहे थे, इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी
 
तमिलनाडु के मंदिर में क्रेन गिरी, 4 लोगों की मौत
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News

तमिलनाडु के अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में त्योहार के दौरान क्रेन गिरी गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्रेन के संचालकों को हिरासत में लिया गया है। त्योहार में क्रेन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी।

घटना रविवार शाम की है। अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में मायिलेरु त्योहार चल रहा था। इस दौरान तीन लोग क्रेन से लटककर भगवान मूर्तियों को माला पहना रहा थे। तभी क्रेन का कंट्रोल बिगड़ा और वह गिर गई।

कंट्रोल बिगड़ने से पलट गई क्रेन
हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई लोग क्रेन पर लटके हुए हैं। उनके हाथ में माला है, वे मूर्तियों को माला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरन कंट्रोल बिगड़ने से क्रेन गिर गई। हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच जाती है। कुछ लोगों ने क्रेन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालने की कोशिश की।