logo

यमुना Express Way पर हादसा, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत

 
यमुना Express Way पर हादसा, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, New Delhi
ग्रेटर नोएडा में यमुना Express Way पर गुरुवार तड़के भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा Car Devider से टकराकर पलट गई। हादसे में हरियाणा पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल और उनके निजी चालक की मौत हो गई। जबकि 2 ASI समेत 5 गंभीर हैं। Car में 9 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ से आ रहे थे।

दनकौर SHO संजय सिंह ने बताया, ''Car की स्पीड करीब 120 KM/h थी। Express Way पर मेंटीनेंस का काम चल रहा था। सलारपुर अंडरपास के पास काम देखकर अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए, इससे Car अनियंत्रित हो गई। Devider से टकराकर दो बार पलट गई।

डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल बबीता और उनके निजी चालक प्रदीप को मृत घोषित कर दिया

सभी घायलों को Car से निकालकर पुलिस कैलाश हॉस्पिटल ले गई। वहां डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल बबीता (35) और उनके निजी चालक प्रदीप (38) को मृत घोषित कर दिया। जबकि ASI वेदपाल, ASI वीरपाल सिंह समेत 7 की हालत गंभीर है। हरियाणा पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ से अपह्रत किशोरी बरामद करके लौट रहे थे
दरअसल, हरियाणा की एक नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक युवक एक महीने पहले अपने साथ ले गया था। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में हरियाणा के खरखौदा कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसी मामले में खरखौदा पुलिस छत्तीसगढ़ गई थी। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।

यह सभी सोनीपत जा रहे थे

इसके बाद अर्टिगा Car में 3 पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर, लड़की, लड़की के पिता, चाचा, आरोपी और उसका भाई लौट रहे थे। यह सभी सोनीपत जा रहे थे। एडिशनल DCP अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते ही हादसा हुआ है। अभी तक घायलों ने कुछ नहीं कहा है।