logo

Kishtwad में बड़ा हादसा: सात लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 
Kishtwad में बड़ा हादसा: सात लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Kishtwad 
जम्मू संभाग के Kishtwar में एक बड़े हादसे की खबर है। यहां  ढंगडेरू इलाके के पास वाहन Accident हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला Hospital Kishtwar ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पक्कलढुल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी और मजदूर एक वाहन में सवार होकर इखाला से सिबड़भत्ती को जा रहे थे। इस दौरान बीच मार्ग में ढंगडेरू के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें सात लोगों की जान चली गई और दो को गंभीर चोटें आई हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने Kishtwar हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट किया कि उन्होंने Kishtwar जिला उपायुक्त से बात कर हादसे की जानकारी ली है और जरूरत अनुसार हर संभव दिए जाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, 'अभी-अभी डीसी Kishtwar डॉ. देवांश यादव से ढंगडेरू बांध के करीब हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला Hospital Kishtwar या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।'