चालक को झपकी आने से Pickup पोल से टकराई, तीन की मौत और आठ घायल

Mhara Hariyana News, Gorakhpur
उत्तर प्रदेश के Gorakhpur जिले में बड़ा हादसा हुआ है। Gorakhpur के गोला में चालक को झपकी आने से Pickup अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सभी अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।
हादसा परसिया रावत गांव के पास बुधवार रात 10.30 बजे हुआ
हादसा गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास बुधवार की रात करीब 10.30 बजे हुआ। मरने वालों की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उड़री गांव निवासी रामलखन (75), इसी गांव के किशन (14) व महदेवा पिड़रा गांव के विश्वनाथ (65) के रूप में हुई है।
महिला का अंतिम संस्कार करने गांव के 12 लोग Pickup से सरयू घाट पर गए थे
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना इलाके के पिड़रा महदेवा बाजार की एक महिला का अंतिम संस्कार करने गांव के 12 लोग Pickup से सरयू घाट पर गए थे। देर रात गांव लौट रहे थे। चीनी मिल रोड पर परसिया रावत गांव के पास Pickup एक Pole से टकरा गई। स्पीड काफी तेज होने के कारण मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत तीन एंबुलेंस से सीएचसी गोला पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में श्रीराम (65), रामनवल (55) और सूरज (17) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। किशन (25), प्रिंस (16), हिमालय (15), सोनू (20) व कुल्लूर (60) गंभीर रूप से घायल हैं। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।