नाव से स्कूल जा रहे 12 बच्चे बागमती नदी में गुम; 32 से ज्यादा छात्रों में 20 निकाले गए

 

Mhara Hariyana News, Patna : मुजफ्फरपुर में बड़ा Naav हादसा हुआ है। Bagmati नदी में छात्रों से भरी Naav डूब गई। इसमें करीब 32 छात्र सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही police और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। 

टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 20 से अधिक बच्चों को Rescue कर बाहर निकाल लिया। 12 से ज्यादा बच्चों के गायब होने की बात आ रही है और इनकी तलाश जारी है। घटना गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी के Bagmati नदी पर बने मधुरपट्टी घाट के पास की है।

सीएम नीतीश ने दिया जांच का निर्देश
इधर, CM नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डीएम को इस मामले को देखने स्तर से जांच करने के लिए कहा गया है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा। वहीं मामले में डीएसपी पूर्वी शहरयार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

लोगो से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे और लोग Naav पर सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। रस्सी के सहारे Naav पार कर रही थी। वह रस्सी अचानक से टूट गई थी, जिससे हादसा हो गया है। स्थानीय लोग से भी जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे थे और अन्य लोग Naav पर सवार थे, यह पता लगाया जा रहा है।

Naav पर बैठकर स्कूल जा रहे थे सभी बच्चे
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह Naav पर सवार होकर करीब 32 बच्चे गायघाट प्रखंड के बलौर हाई स्कूल जा रहे थे। Naav पर कुछ बच्चे और महिलाएं भी थी। कुछ पुरुष भी थे। रस्सी के सहारे नदी से Naav पार करती है। इसी दौरान  बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास रस्सी टूट गई और बच्चों से भरी Naav अनियंत्रित होकर Bagmati नदी में डूब गई। 
इस घटना के बाद Naav सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। Naav पर सवार 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 12 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

लापता सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार खुद मामले की छानबीन में जुट गये हैं। 
इधर, जो 12 बच्चे लापता हैं, उनकी सूची जारी की गई है। लापता हुए सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले थे। इनमें से अधिकांश बच्चे 9वीं और 10वीं के छात्र हैं। 

  • कामिनी कुमारी (16) पिता राजेश राय
  • सुष्मिता कुमारी  (16) पिता लक्ष्मी राय
  • बेबी कुमारी पिता जगदीश राय
  • सजदा बानो (16) पिता मो सफी 
  • गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल
  • अजमत पिता (4) मो नौशाद उम्र 4 वर्ष
  • रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय
  • शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल
  • शमशुल पिता मो. अयूब 
  • वसीम पिता मो इस्माईल
  • पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी 
  • मिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी