बड़ी चूक , टेक आफ से ठीक पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में भरा धुआं
 

 सवार थे 141 यात्री, रद्द हुई उड़ान, दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा
 


Mhara Hariyana News, New Delhi।

Air Indian Express Flight:  बुधवार को  मस्कट से कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हडंकप मच गया जब विमान में टेक आफ से ठीक पहले धुआं देखा गया। जिसके बाद फ्लाइट की उड़ान को रद्द करना पड़ा। यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिस समय फ्लाइट में धुआं देखा गया उस समय फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे। जो दहशत में आ गए। हालांकि गनीमत रही कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित फ्लाइट से निकाल लिया गया। मालूम हो कि इससे पहले भी 25 अगस्त को सिडनी से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।


 मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-442, VT-AXZ फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले धुआं देखा गया है। तब फ्लाट में 141 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य शामिल थे।  पिछले कई  दिनों से विमानों के उड़ान में चूक के मामले बढ़े हैं। पक्षियों से टक्कर के साथ-साथ अन्य तकनीकी खामियों के कारण विमानों की उड़ान को कैंसिल किया गया है। इससे जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं विमान कंपनियों को भी आर्थिक हानि झेलनी पड़ रही है। 

  


धुआं किस कारण निकला की जा रही है जांच

धुआं नजर आते ही अफरातफरी की स्थिति के बाच सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया गया कि विमान में धुआं किस कारण से आया इसकी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है। यह विमान मस्कट से कोच्चि जा रही थी। मालूम हो कि इससे पहले भी 25 अगस्त को सिडनी से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।


 
हाल के दिनों में विमान के उड़ान में हुई चूक की घटनाएं
जुलाई में भी दुबई से कोच्चि आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाईट में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उसे मुंबई में लैंड कराया गया था। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक विमान के टेक ऑफ के दौरान पहिए के पास कार पहुंच गई थी। बीते कुछ दिनों से ऐसी विमानों के उड़ान के दौरान तकनीकी चूक की ऐसी घनटाएं बढ़ गई है। जिससे हवाई यात्रा करने वाले लोगों ने दहशत का माहौल है।