एक्सईएन से मिला यूनियन पदाधिकारियों का शिष्टमंडल

Delegation of union officials met XEN

 

Mhara Hariyana News:
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ बाबूलाल यूनिट प्रधान की अध्यक्षता में एक्सईएन सिटी सिरसा से कर्मचारियों की मांगों को लेकर मीटिंग की गई। जायज लंबित मांगों को मनवाने के लिए 25 नवंबर 2022 को धरना लगाने का नोटिस दिया हुआ था।

कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए एक्सईएन ने पदाधिकारियों को मिलने का समय दिया। मीटिंग में कर्मचारियों की सभी मांगों को जायज मानते हुए उनका समाधान मौके पर ही कर दिया गया और एक्सईएन ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की कोई भी समस्या अगर यूनियन के नोटिस में आती है तो यूनियन के पदाधिकारी किसी भी समय उनके पास आ सकते हैं। सिटी डिविजन ऑफिस में किसी भी कर्मचारी की कोई भी समस्या पेंडिंग नहीं रहने दी जाएगी। 25 नवंबर 2022 को जीवन नगर में सब अर्बन यूनिट की मीटिंग की जाएगी। इस मौके जीतराम सिलोरा एक्सएईएन, देवी प्रसाद शर्मा हेड क्लर्क यूनियन के पदाधिकारी, सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, लखविंदर सिंह यूनिट सचिव, बिंदर मान सिंह जेई, अजय पासी इंडस्ट्रियल प्रधान, मीत चंद सब यूनिट प्रधान सिटी, जगतार सिंह सचिव, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन, हवा सिंह प्रभारी सब अर्बन, रोहताश शर्मा ब्लॉक प्रधान सर्व कर्मचारी संघ सिरसा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।