जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

District Congress Committee celebrated the birth anniversary of the first Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru

 

Mhara Hariyana News:
सिरसा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल के प्रधान हरीश सोनी ने की। इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया, लादूराम पुनिया, सुरजीत भावदीन, श्यामलाल, सुरेंद्र, प्रवीन, भीम सैनी, वेद प्रकाश, नवजोत सिंह, कनिका तनेजा, भारत ग्रोवर, संगीत कुमार इत्यादि मौजूद थे।


उक्त कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे।  पंडित नेहरू, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे। उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी। नेहरू में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।