पानीपत में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मां बेटे की मौत

 4 माह की गर्भवती थी महिला, डेढ़ साल का मासूम
 

Mhara Hariyana News, Panipat। पानीपत में बुधवार शाम को  ट्रैक्टर ट्रॉली ने मां और बेटे को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला चार महीने की  गर्भवती थी, जबकि उसका बेटा डेढ़ साल का था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार चार महीने की गर्भवती मंजू (28) अपने भाई और डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक पर अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान अचानक बराना गांव से तेज गति से आ रही रेत के भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें पहले टक्कर ने मारी, फिर मां और बेटे को रौंद दिया।

आसपास के लोगों ने दौड़कर जब महिला और बच्चे को देखा तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। चालक का देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

ग्रामीणों ने मांग की कि गांव बराना से रेत की खदान से निकलने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर रोक लगाई जाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल अभी तक ग्रामीणों ने बराना पल्हेरी रोड को जाम किया हुआ है और पुलिस को शव भी नहीं उठाने दे रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तार की मांग पर अड़े हुए थे।