मशहूर हॉलीवुड रैपर कोस्टा टिच की जोहान्सबर्ग में रही आखिरी  स्टेज परफॉर्मेंस, दो बार गिरे फिर हुई मौत

 

Mhara Hariyana News, New Delhi

दक्षिण अफ्रीका के मशहूर रैपर व म्यूजिशियन कोस्टा टिच का शनिवार को आक्सिमक निधन हो गया है। कोस्टा टिच की उम्र 27 साल थी। बताया जा रहा है कि कोस्टा टिच 11 मार्च को जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। तभी वह गाते-गाते स्टेज पर गिर पड़े। कोस्टा टिच की इस आखिरी परफॉर्मेंस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

परफॉर्मेंस के बीच हुई मौत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोस्टा टिच स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं। परफॉर्म​ के बीच में ही वह दो बार गिरते नजर आ रहे हैं।

एक बार तो खुद को संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन कुछ देर बाद फिर गिर जाते हैं। इसके बाद गिरते ही मौत हो गई। हालांकि अभी टिच की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इस खबर के सामने आते ही तमाम आर्टिस्ट्स, म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस कोस्टा टिज के निधन से सदमे में है।

27 वर्ष के थे कोस्टा टिच
कोस्टा टिच को कोस्टा त्सोबानोग्लू के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म 1995 में नेलस्प्रूट में हुआ था। कोस्टा 'एक्टिवेट' और 'नकलकथा' जैसे हिट्स के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अमेरिकी सिंगर एकॉन के साथ हाल ही में एक रीमिक्स जारी किया था। उनकी अचानक मौत से साउथ अफ्रीका की म्यूजिक इंडस्ट्री को भी झटका लगा है।

उभरते कलाकार थे कोस्टा टिच
कोस्टा त्सोबानोग्लू, जिन्हें कोस्टा टीच के नाम से भी जाना गया। कोस्टा टिच, स्वातिनी और मोजाम्बिक के साथ सीमा के पास, म्बोम्बेला के एक उभरते कलाकार थे। उनके सबसे सफल सिंगल, बिग फ्लेक्सा को यूट्यूब पर 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। 

अंतरराष्ट्रीय हिप हॉप डांस प्रतियोगिता में 14वें स्थान पर आने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उनके गीतों में इजीजुलु प​ंक्तियों के प्रयोग ने उनके गीतों को जनता के बीच और भी लोकप्रिय बना दिया है।