हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने किया वेटनरी पोलिक्लिनिक का निरीक्षण

 

सिरसा। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने राजकीय वेटनरी पोलिक्लिनिक व कार्यलय वीर्य कोष अधिकारी, सिरसा का औचक निरीक्षण किया।

वेटनरी पोलिक्लिनिक सिरसा में निरीक्षण के दौरान पोलिक्लिनिक में पशुधन हितार्थ किये जाने वाले पशु चिकित्सा संबंधित सर्जरी व उपचार बाबत कार्यरत पशुचिकित्सा विशेषज्ञों व उपचार के लिये आये हुये पशुपालकों से संवाद किया तथा निरीक्षण दौरान एक बेसहारा कुतिया का नंसबदी हेतू की गई सर्जरी व आई सी आई सी आई फांऊडेशन द्वारा जिला रोग निदान प्रयोगशाला को दी गई आटोहिमेटो एनालायजर मशीन का भी अवलोकन किया।

वीर्य कोष अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण दौरान सीमन व तरल नाइट्रोजन गैस सप्लाईए बकरी प्रजाति में कृत्रिम गर्भाधान बारे डा. राकेश निंबरिया, वीर्य कोष अधिकारी से विस्तार से चर्चा की तथा गाय-भैंस में कृत्रिम गर्भाधान से जुड़ी समस्याओं व आवश्यक उपकरणों बारे जानकारी ली।

अध्यक्ष ने डा. विद्यासागर बांसल के मार्गदर्शन में किये जा रहे विभागीय कार्यों की व विशेष तौर पर वेटनरी पोलिक्लिनिक व सघन पशुधन विकास परियोजना सिरसा के प्रांगण में स्वच्छता का अवलोकन उपरांत सराहना की। अंत में उपनिदेशक व वीर्य कोष अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने अध्यक्ष का सिरसा पंहुच कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करने हेतू आभार प्रकट किया।