'मैं तुम पर नजर रख रहा हूं', Chanderyan-2 ऑर्बिटर ने खींची Chanderyan-3 के Lander की ताजा तस्वीरें
 

 

Mhara Hariyana News, Banglore
इसरो का Chanderyan-2 मिशन भले ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था लेकिन उसका मिशन का ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है। अब Chanderyan-2 के ऑर्बिटर ने ही Chanderyan-3 मिशन के Lander Vikram और रोवर प्रज्ञान की तस्वीरें खींची हैं। इसरो ने ये तस्वीरें जारी हैं, जिनमें चांद की सतह पर Lander Vikram और रोवर प्रज्ञान को साफ देखा जा सकता है। इसरो ने tweet में लिखा कि Chanderyan-2 ऑर्बिटर ने Chanderyan-3 Lander को कहा है कि 'मैं तुम पर नजर रख रहा हूं।'

इसरो ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इसरो ने बताया कि Chanderyan-2 ऑर्बिटर में हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगा हुआ है। अभी चांद के आसपास मौजूद कैमरों में यह सबसे बेहतर रेजोल्यूशन वाला कैमरा है। Lander Vikram के चांद की सतह पर उतरने के बाद यह तस्वीर ली गई है। 

Chanderyan-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा का कक्षा में चांद के चारों तरफ परिक्रमा कर रहा है। हालांकि बाद में इसरो द्वारा इस tweet को डिलीट कर दिया गया। इससे पहले इसरो ने tweet में जानकारी दी कि Chanderyan-3 मिशन के तहत Lander Vikram की सभी गतिविधियां और सिस्टम सामान्य हैं। 
Lander मॉड्यूल के पैलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE को चालू कर दिया गया है। रोवर प्रज्ञान ने भी संचालन शुरू कर दिया है। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल के SHAPE पैलोड को भी रविवार को चालू कर दिया गया है।  

Lander Vikram ने चांद पर लैंडिंग से पहले कुछ तस्वीरें भी लीं, जिन्हें इसरो ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। बता दें कि Chanderyan-3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।