हिसार, महेंद्रगढ़, फरीदाबार में पारा 45 पर पहुंचा, 25 मई शुरू होगा नौतपा

 

Mhara Hariyana News, Hisar
मई महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ शहर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार और फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी का प्रकोप रहेगा। 16 मई को पश्चिम विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 25 मई से 3 जून तक नौतपा में भी लोगों को तेज गर्मी सहनी पड़ेगी।

अप्रैल माह में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। मई माह के पहले दस दिन भी तापमान सामान्य स्तर पर रहा। पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बादलवाई रही। जिसका तापमान पर कोई असर नहीं दिखा।

पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के अधिक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार 43 डिग्री तापमान से अधिक तापमान होने पर लू मानी जाती है।

जिला             अधिकतम तापमान
महेंद्रगढ़             45.1
हिसार                45.0
फरीदाबाद          45.0
नूंह                    43.08
रेवाड़ी                43.2
जींद                   43.0
फतेहाबाद           42.5
भिवानी               42.1
झज्जर                42.0

अगले दो दिन गर्मी का असर रहेगा। 16 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मई महीने में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। -डॉ. एमएल खिच्चड़, एचओडी, मौसम विभाग एचएयू हिसार