Kullu के काइस और खराहल में फटा बादल, गाड़िया बहीं, एक की मौत, Orange Alert जारी

 

Mhara Hariyana News, Shimla 
हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपा रही है। कई इलाकों से Heavy rain का Alert है, तो कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच Kullu में दो स्थानों पर बादल फटा है। इसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हैं। कई गाड़ियां बह गई हैं।

जानकारी के अनुसार, Kullu पुलिस थाने में सुबह सूचना प्राप्त हुई कि काइस गांव के कोटा नाला में बादल फटा है। इस दौरान गाडियां बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर में सोये हुए 04 व्यक्ति चपेट में आए हैं। 

इसमें एक व्यक्ति बादल शर्मा (28) पुत्र गणेश शर्मा गांव चंसारी जिला Kullu की मृत्यु हो गई। अन्य दो व्यक्ति खेम चंद (53) पुत्र नानक, चांद गाव बडोगी Kullu, साल और सुरेश शर्मा (38 ) पुत्र लैस राम गांव चंसारी Kullu घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गाड़ी चालक सुरक्षित बच गया है। इसके अलावा अन्य छह गाड़ियों और तीन दोपहिये वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

डीएसपी मुख्यालय राजेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के Kullu के काइस गांव में बादल फटा है। इसमें एक की मौत हो गई है। दो घायल और 9 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। खराहल में आधी रात को बादल फटा है, नाले में बाढ़ से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक गाड़ी भी चपेट में आई है।

आज Orange और अगले तीन दिनों येलो Alert
हिमाचल प्रदेश में आज के लिए Orange Alert जारी किया गया है। मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए येलो Alert रहेगा। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 17 जुलाई के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है। किन्नौर जिला के अलावा चंबा जिला के पांगी और भरमौर में भी अवकाश रहेगा। इनके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूल अपने स्तर पर निर्णय लेंगे।