Happy birthday Karthik Aryan​​​​​​​: इंजीनियरिंग की क्लासेस बंक कर दिए फिल्मों के ऑडिशन

पहली कार थर्ड हैंड थी अब 4.5 करोड़ की लिंबोर्गिनी में चलते हैं
 

Mhara Hariyana News

बॉलीवुड में बिना गॉडफादर के स्टार बने हीरोज में सबसे नया नाम है कार्तिक आर्यन। ग्वालियर की गलियों से निकलकर, इंजीनियरिंग की क्लासेस छोड़ कार्तिक ने खुद के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई। आज कार्तिक 32 साल के हो गए हैं। ये कभी मिड और लो बजट फिल्मों के हीरो थे लेकिन फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ अब ए लिस्टर एक्टर बन गए।

फिल्म-दर-फिल्म कार्तिक बड़े स्टार बन रहे हैं। लेकिन, इनकी शुरुआत ऐसी नहीं थी। पेरेंट्स चाहते थे कि कार्तिक इंजीनियर बनें। इंजीनियरिंग में दाखिला भी लिया। इसी बीच हीरो बनने का फितूर चढ़ा और वो इंजीनियरिंग की क्लासेस बंक करके फिल्मों ऑडिशन देने जाते थे। काफी समय तक स्ट्रगल किया, फिर फिल्म भी मिल गई प्यार का पंचनामा। पहली फिल्म हिट थी लेकिन खुद कार्तिक को इससे इतने पैसे भी नहीं मिले कि नई कार ले सके। सो, एक थर्ड हैंड कार खरीदी। एक लो बजट फिल्म और थर्ड हैंड कार से शुरू हुआ कार्तिक का फिल्मी सफर आज एक फिल्म की 35-40 करोड़ फीस तक पहुंच गया है। अब कार्तिक 4.5 करोड़ की लिंबोर्निगी में घूमते हैं।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान दिया करते थे फिल्मों के लिए ऑडिशन

कार्तिक बचपन से एक एक्टर बनना चाहते थे। इसी वजह से कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वो क्लासेस बीच में छोड़कर फिल्मों के लिए ऑडिशन देने चले जाते थे। कार्तिक ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कॉलेज के टाइम ही शुरू कर दी थी। कार्तिक जहां भी ऑडिशन देने जाते थे, उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था। ऑडिशन में मिल रही लगातार असफलता के बाद उन्होंने एक्टिंग कोर्स भी किया था।

जब कार्तिक काॅलेज के तीसरे साल में थे, तब उन्हें पहला फिल्मी ब्रेक मिला था। कार्तिक ने फिल्म प्यार का पंचनामा से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को साइन करने के बाद ही उन्होंने अपने पेरेंट्स को पहली फिल्म मिलने की जानकारी दी थी।

कार्तिक को पहली फिल्म के लिए 1.25 लाख रुपए मिले थे। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर 17 करोड़ का कलेक्शन किया था।

11 साल के करियर में 12 फिल्मों में काम किया

कार्तिक के करियर ग्राफ पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक 12 फिल्मों में काम किया है, जिसमें एक शॉर्ट फिल्म थी और एक फिल्म ‘धमाका’ जो OTT पर रिलीज हुई थी। बाकी 10 फिल्में थिएटर में दस्तक दी थीं।