बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार बनेंगे शेफ, संजीव कपूर की बायोपिक में निभाएंगे मुख्य भूमिका!

शेफ संजीव कपूर Chef Sanjeev Kapoor भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं
 

Mhara Hariyana News, Mumbai, मुंबई। Sanjeev Kapoor Biopic: देश के मशहूर शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए  उन्होंने अभिनेता भी चुन लिया है। हाल ही में शेफ संजीव कपूर ट्विंकल खन्ना के चैट शो आइकॉन्स में नजर आए। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि उन पर बायोपिक बनेगी तो वह किसे अपने रोल में देखना चाहेंगे। उन्होंने अपने किरदार के लिए अक्षय कुमार को लेने की बात कही। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार भी शेफ रह चुके हैं और बहुत अच्छा खाना बनाते हैं। 

Sanjeev Kapoor Biopic: शेफ संजीव कपूर Chef Sanjeev Kapoor भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। उनके शो 'खाना खजाना' khana Khajana ने टेलीविजन पर इतिहास रच दिया था। दोपहर के समय दिखाया जाने वला यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए देखने योग्य था। यह शो एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा चलने वाला शो भी बन गया था। इसे 120 देशों में प्रसारित किया गया था और 2010 में इसके 500 मिलियन से अधिक दर्शक थे। 

लोगों के बीच संजीव कपूर तब बड़ा क्रेज था। इस कार्यक्रम ने उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया। हाल ही में उन्हें एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ट्वीक इंडिया talk show tweak india
में दिखाई दिए। इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने उनसे कई सवाल पूछे।


ट्विंकल खन्ना के शो पर पहुंचे संजीव कपूर

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना actress twinkle khanna के यूट्यूब चैनल 'ट्वीक इंडिया' पक सेलिब्रिटीज इंटरव्यू देने आते हैं। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया। ट्विंकल ने संजीव कपूर से पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बात करते हुए ट्विंकल ने बायोपिक का विषय भी उठाया।

इस एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं संजीव कपूर

दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि सुपर शेफ तरला दलाल super chef tarla dalal
पर फिल्म बनने जा रही है। ऐसे में ट्विंकल ने संजीव से सवाल किया, "अपनी बायोपिक के लिए आप किस एक्टर को चुनेंगे। या फिर पहले से ही उन्होंने किसी को कास्ट कर लिया है तो इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी दें।" ट्विंकल के सवाल पर संजीव कपूर ने कहा, "अक्षय कुमार जी कहां हैं? वह तो खाना भी अच्छा बनाते हैं।"

अक्षय कुमार Akshay Kumar ने किया है शेफ का काम

बता दें, अक्षय Akshay Kumar अभिनेता बनने से पहले शेफ थे और थाईलैंड thailand में उन्होंने शेफ का काम किया है। वहीं, अक्षय Akshay Kumar इस बात को खुद स्वीकार भी कर चुके हैं कि वह खाना बनाना जानते हैं। ऐसे में अगर संजीव कपूर की बायोपिक बनती है तो अक्षय को उनकी भूमिका में देखना काफी मजेदार रहेगा। हालांकि अक्षय कुमार संजीव कपूर की बायोपिक में काम करेंगे या नहीं अभी इसपर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

फ्लॉप हो रही अक्षय की फिल्में
वहीं, संजीव कपूर के जवाब से संभावना जताई जा रही है कि अक्षय कुमार एक बार फिर बायोपिक में नजर आ सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रिलीज हुई अक्षय की कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। इस वजह से उनकी आने वाली फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है। अभी फिलहाल उनकी फिल्में 'ओ माय गॉड 2', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हेरा फेरी 3' की काफी चर्चा हो रही है।

# Sanjeev Kapoor
# Akshay Kumar