Chanderyan 3 की सफलता पर खुशी से झूमी Gadar 2 की टीम, सनी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था...है...और रहेगा​​​​​

 

Mhara Hariyana News, Jaipur
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास Lander Vikram की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस लिस्ट में 'Gadar 2' की टीम का नाम भी शामिल है। सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा ने इस सफलता पर खुशी जताई है।

सनी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद
पूरे देश के साथ इस विजयी क्षण का जश्न मनाते हुए सनी दओल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "कितना गर्व का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। चंद्रमा पर Chanderyan 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो को बधाई। भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।"

अनिल शर्मा ने जताई खुशी
वहीं, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने लिखा, "चंदा मामा दूर नहीं रह रहे अब अपने घर के हो गए.. Chanderyan 3 चांद पर उतर गया। हम अब चांद पर हैं। गदर गदर गदर। हर हिंदुस्तानी का गदर। हर भारतवासी आज गौरवान्वित हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद था..है.. और रहेगा।”

उत्कर्ष ने शेयर किया वीडियो
उनके अलावा 'Gadar 2' में सनी देओल के बेटे की भूमिका निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

Gadar 2 का दमदार प्रदर्शन जारी
'Gadar 2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म देशभर से बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने हाल ही में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।