कुरुक्षेत्र: retired teacher की गला रेतकर हत्या, police हेडक्वार्टर से 500 मी. दूर घर में दिनदहाड़े वारदात

 

Mhara Hariyana News, Kurukshetra (Haryana)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में police हेड क्वार्टर से 500 मीटर दूर सेक्टर-सात में मकान 1242 में दिनदहाड़े एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली ही थी। 
मृतक महिला की शिनाख्त Nirmala (60) के रूप में हुई। Nirmala सेवानिवृत्त Guest teacher थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसका पति उसे घर पर छोड़कर निजी काम से गया था।

करीब ढाई घंटे बाद लौटा तो Nirmala का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। उसने तुरंत मामले की सूचना police को दी। police ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से FSL की टीम ने भी नमूने एकत्रित किए हैं। 

जानकारी के मुताबिक FCI कार्यालय से सेवानिवृत्त प्रबंधक देवराज Education department से सेवानिवृत्त अपनी पत्नी Nirmala के साथ सेक्टर-सात में रहते थे। इस मकान में दंपती के अलावा कोई नहीं रहता था। 
उनकी बेटी मुंबई में कोचिंग कर रही है। बुधवार को महिला का पति देवराज दोपहर साढ़े 12 बजे अपने किसी निजी काम से हुडा कार्यालय गया था।

करीब तीन बजे वह घर लौटा तो उसने पत्नी को आवाज लगाई, मगर घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो यहां बेड पर खून से लथपथ उसकी पत्नी Nirmala का शव पड़ा था। किसी ने गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। 
उन्होंने तुरंत मामले की सूचना police को दी। थाना सिटी प्रबंधक दिनेश राणा police बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। 

बेटे ने 2017 में किया था सुसाइड
मृतक की रिश्तेदार सुषमा ने बताया कि Nirmala ने हाल ही में स्टोन के चलते ईलाज कराया था, जिसके बाद दो माह पहले ही उसने हार्ट की बीमारी का भी ईलाज कराया। उनका इकलौता बेटा delhi में कोचिंग लेता था और उसने ज्यूडिशियल परीक्षा भी पास कर ली थी। 
किन्हीं कारणों के चलते उसने 2017 में delhi में ही आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के बाद Nirmala व उसका पति देवराज परेशान से रहने लगे थे। उनकी बेटी भी मुम्बई में रहकर कोचिंग ले रही है। इस घटना ने सभी को झकझौर दिया है।

police कर रही मामले की जांच
थाना शहर थानेसर प्रबंधक दिनेश राणा ने बताया कि police ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेज दिया है। police मामले की छानबीन कर रही है। आसपास से CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। शरीर पर गले सहित कई जगह चोट के निशान हैं। शव का Postmartam गुरुवार कराया जाएगा। Postmartam से शरीर पर चोट का पता चल पाएगा।