अर्धनग्न हाल में मिली महिला की लाश, दूर पड़े थे कपड़े, चेहरा कुचला हुआ था, हाथ पर लिखा है Shanti devi-Jagdish

 

Mhara Hariyana News, Bareilly 
Bareilly के शाही थाना क्षेत्र में बीते दिनों तीन महिलाओं की हत्या की तर्ज पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भी एक महिला (45) की नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार को महिला का अर्धनग्न हालत में deadbody पनवड़िया के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। rape के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 

वहीं महिला की हत्या के पीछे लोग सीरियल किलर होने की आशंका जता रहे हैं। पनवड़िया से पूर्व दिशा में चकमार्ग के पास चरी के खेत में सुबह ग्रामीणों ने महिला का deadbody देखा। साड़ी के एक छोर से गला कसा था। साड़ी का कुछ हिस्सा शरीर के निचले हिस्से पर था। ब्लाउज आस्तीन में फंसा था। कुछ कपड़े दूर पड़े थे। 

चेहरा कूंचा हुआ और झुलसा था। ग्रामीणों ने police को सूचना दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार police ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिर deadbody को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का गला और चेहरे पर वार करके पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। 

हालांकि, police का कहना है कि deadbody दो दिन पुराना होने की वजह से ऐसी हालत हुई है। कीड़ों ने गला और चेहरा जख्मी कर दिया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, SP Crime मुकेश कुमार, सीओ हर्ष मोदी ने मौका मुआयना किया।

हाथ पर लिखा Shanti devi-Jagdish
forensic team और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से सुराग जुटाए। महिला की एक कलाई पर Shanti devi और Jagdish लिखा मिला। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का नाम Shanti devi और उसके पति का नाम Jagdish हो सकता है। खोजी कुत्ता आसपास ही घूमकर रह गया। किसी दिशा में आगे नहीं बढ़ सका।

forensic team ने काफी मशक्कत की पर घटनास्थल पर संघर्ष के निशान नहीं मिले। deadbody भी औंधे मुंह पड़ा था। माना गया कि हत्या कहीं और करके deadbody यहां फेंका गया है। लूट के साक्ष्य भी नहीं मिले। महिला के पैर में चांदी की पायल, बिछिया मौजूद थे। कपड़े भी कीमती लग रहे थे, जिन्हें आरोपी नहीं ले गए। महिला की चप्पलें भी खेत के पास मिली हैं।

खेत मालिक समेत तीन से पूछताछ
दो ग्रामीणों देवेंद्र और प्रमोद ने deadbody बुधवार शाम को ही देख लिया था, लेकिन उन्होंने डर की वजह से किसी को सूचना नहीं दी। गुरुवार को deadbody मिलने के बाद जब यह जानकारी police को हुई तो दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की गई। खेत मालिक Jagdish को भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

आज पैनल से होगा पोस्टमार्टम
महिला का deadbody दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। नियमानुसार पहचान के लिए deadbody को अभी मोर्चरी में रखवाया गया है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 
SP Crime मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में महिला का deadbody मिला है, जो काफी खराब हालत में है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के तरीके और rape की पुष्टि हो सकेगी। पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों में फोटो भेजकर पहचान की कोशिश की जा रही है।