Haryana rain alert: हरियाणा के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने शहर का हाल

हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा ही सर्दी पड़ रही हैं, अब ऐसे में जानकारी के मुताबिक सर्दी से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत जल्द ही हरियाणा में बारिश का आगमन होने वाला है।
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा ही सर्दी पड़ रही हैं, अब ऐसे में जानकारी के मुताबिक सर्दी से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत जल्द ही हरियाणा में बारिश का आगमन होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 8 से 15 जनवरी के बीच तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।

कई इलाकों में ठंडी हवा और कोहरे का प्रकोप

इस बारिश से लोगों को हाल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिलेंगी। क्योंकि मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक़ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के साथ ही कई इलाकों में ठंडी हवा और कोहरे ने अपना प्रकोप बढ़ा रखा है। जिस वजह से ठंड काफ़ी ज्यादा पड़ रही हैं। इसी ठंड की वज़ह से लोग अपने घरों में छुपे रहने के लिए मजबूर हैं।

हरियाणा के इन इलाकों का न्यूनतम तापमान

वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बर्फ़बारी हो रही हैं। इस वज़ह से भी मैदानी इलाकों में ठण्ड बढ़ रही है। इसी के साथ अगर हरियाणा के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो नारनौल का तापमान 3.8, महेंद्रगढ़ का 4.6, गुरुग्राम का 4.7, बालसमंद (हिसार) का 5.6 कौल (कैथल) का 5.8, नूंह का 5.8, सिरसा का 5.8, हिसार का 5.9, जींद का 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया है।

इसी के साथ अंबाला का तापमान 6.3, करनाल का 6.3, मानेसर (गुरुग्राम) का 6.3, जगदीशपुर (सोनीपत) का 6.4, रोहतक का 6.6, भिवानी का 6.7, कुरुक्षेत्र का 6.7, फतेहाबाद का 6.7, और यमुनानगर का 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज़ किया गया है।