श्री श्याम कार्तिक मेला महोत्सव 2 नवंबर से

Shree Shyam Karthik Mela Festival from 2nd November

 

Mhara Hariyana News:
सिरसा।

नौहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में 2 से 5 नवंबर तक श्री श्याम कार्तिक मेला महोत्सव मनाया जाएगा। 2 नवंबर को श्री गणेश एवं निशान पूजन, 3 नवंबर को श्री गणेश पूजन एवं ज्योत प्रज्जवलन, 4 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव मेला और 5 नवंबर को बारस धोक व श्री श्याम भजन अमृत वर्षा होगी।


इस सिलसिले में मंदिर के पुजारी चांदरत्न शर्मा व तेजपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 2 नवंबर को श्री गणेश जी एवंं निशान ध्वज पूजन सुबह 8.15 बजे, 9 बजे श्री श्याम छतरी व हनुमान छतरी पर निशान अर्पण, सुबह 10 बजे श्यामलीन स्व. पंडित मुन्शी राम पुजारी की मूर्ति का अनावरण व पूजन होगा।

मंदिर के मुख्य द्वार का भी अनावरण होगा। दोपहर सवा एक बजे रजत जडित निशान अर्पण होगा। दोपहर 2 बजे श्री श्याम निशान एवं ध्वजा रथ यात्रा निकाली जाएगी और श्रृंगार आरती होगी।

रथ यात्रा में जयपुर से नृत्य कलाकार श्यामदास हितेश, कृष्ण डांडिया गु्रप, श्री शहनाई वादक नकीरी पार्टी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होगी। रात्रि सवा 8 बजे श्री श्याम रथ पर आलौकिक श्री श्याम संध्या आरती होगी।


3 नवंबर को श्री गणेश पूजन एवं ज्योत प्रज्जवलन रात्रि 8 बजे होगा। रात्रि 8.15 बजे से लेकर 12.15 बजे तक श्री श्याम भजन रसधारा का आयोजन होगाए जिसमें राम पांडेय कानपुर व अनुराग गोयल सिरसा मधुर वाणी से गुणगान करेंगे। तत्पश्चात आरती व प्रसाद वितरण होगा।

4 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव मेला होगा, जिसमें सुबह सवा 9 बजे श्री श्याम प्रभु की भव्य श्रृंगार आरती होगी, जिसमें श्री श्याम प्रभु का भव्य ड्राईफूट श्रृंगार दर्शन होंगे।

सुबह 10 बजे लीले असवार श्री श्याम प्रभु का महाभिषेक होगा। सुबह सवा 11 बजे श्री श्याम को 51 किलो का केक महाभोग, जबकि 11.20 बजे 501 पान का भोग लगाया जाएगा।

दोपहर सवा 3 बजे से 6 बजे तक श्री श्याम महिला संकीर्तन मंडल द्वारा श्री श्याम संकीर्तन व राधा कृष्ण नृत्य महारस होगा, जिसमें नटराज आर्ट गु्रप द्वारा भव्य नृत्य रस प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

सांय सवा 6 बजे भव्य संध्या आरती होगी। 8 बजे श्री श्याम की पावन ज्योत प्रचंड की जाएगी।

रात्रि सवा 8 बजे श्री श्याम भजनामृत रस प्रवाह होगा, जिसमें कोलकाता से केशव शर्मा व सरगम म्यूजिकल गु्रप की प्रस्तुतियां होंगी। शीश का दानी भंडारा समिति मंच संचालन करेगी।

रात्रि 12ण्30 बजे आरती, श्याम खजाना व प्रसाद वितरण होगा। 5 नवंबर को बारस धोक का आयोजन होगा। सांय 7.15 बजे से भव्य सामूहिक श्री श्याम आरती होगी।

रात्रि 9 बजे श्री श्याम भजन अमृतवर्षा होगी, जिसमें जयपुर से अमित नामा व सिरसा से राजेश गोयल उर्फ रिंकू मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगे। रात्रि 12.15 बजे सवामन लड्डू का महाभोग अर्पित किया जाएगा। रात्रि 12.30 बजे आरती व प्रसाद वितरण होगा।