गांव रोड़ी, सुलतानपुरिया, नानुआना, मलड़ी, डिंग, जोधकां, रामगढ व रत्ताखेड़ा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

 
सिरसा।केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों के घर द्वार पर लाभ प्रदान करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को जिला के गांव रोड़ी, सुलतानपुरिया, नानुआना, मलड़ी, डिंग, जोधकां, रामगढ व रत्ताखेड़ा  पहुंची। गांव रोड़ी में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, गांव सुलतानपुरिया में बलवान जांगड़ा, नानुआना में पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, मलड़ी में पूर्व विधायक बलकौर सिंह, गांव डिंग में जिला महामंत्री अमन चोपड़ा व गांव जोधकां में भूपेश मेहता, गांव रामगढ व रत्ताखेड़ा में अनिरुद्ध देवीलाल ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम में अपने वाले पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी विजन के साथ देश व प्रदेश दिन-दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है कि समाज का अंतिम व वंचित व्यक्ति खुशहाल बने, जिसको पूरा करने के लिए वे लगातार लोगों के हक में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से गरीब व पिछड़े लाभार्थी केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। सरकार का मानना है कि अंतिम व वंचित व्यक्ति के विकास के बिना 'आत्मनिर्भर व विकसित' भारत की कल्पना संभव नहीं। देश तभी 'आत्मनिर्भर व विकसित' बनेगा जब इसके नागरिक 'आत्मनिर्भर व विकसित' होंगे। सरकार समाज के अंतिम व वंचित वर्ग को विकास में बराबर का भागीदार बना रही है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद' के दौरान मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्रोतरी प्रतियोगिता हुई, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद' कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठï भाजपा नेता शीशपाल कंबोज, निर्मल सिंह बसरा, गुलशन गाबा, पुष्पेेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्ण चंद सैन, ललीत पोपली, भीमसैन जांगड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रानियां भारत भूषण, इंदराज खलेरी, सरपंच रोड़ी दर्शन सिंह, सरपंच मलड़ी मनप्रीत कौर, हरविंद्र सिंह रोड़ी, रुलदु राम नंबरदार, सागर केहरवाला, सुनील बामणिया, मक्खन ख्योवाली, वीरेंद्र गिरी, सरपंच आनंद स्वरुप, दरिया सिंह, सरपंच डिंग नीतू, लीलाधर कुलेरिया, सुरोज बाला, कृष्ण चौहान, महावीर गोदारा  मौजूद रहे।