गुरविंद्र सिंह मिस्टर और भावना कक्कड़ बनी मिस. इवनिंग
 

 

सिरसा। प्लेनेट ई-वीजा सॉल्यूशन पर दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ईश्वर की अरदास के साथ इस कार्यक्रम को शुरू किया गया। प्लेनेट ई-वीजा सॉल्यूशन के डायरेक्टर अमित तनेजा ने उपस्थित बच्चों को सलाह दी की हमेशा अपने माता-पिता को याद रखते हुए सभी काम करें, जो अपने लिए और समाज के लिए अच्छा हो। उन्होंने बताया कि इस मौके पर बच्चों में डांस, गेम, मेहंदी प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बड़ उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में गुरविंद्र सिंह को मि. और भावना कक्कड़ को मिस. इवनिंग के खिताब से नवाजा गया।

डायरेक्टर अमित तनेजा ने सभी बच्चों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई दी और पटाखा रहित दीपावली मनाने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने दीपावली के विषय में बच्चों को बताते हुए कहा कि दीपावली हिदुओं का धार्मिक त्योहार है। इस दिन प्रभु श्री राम, लक्ष्मण व सीता सहित 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या पधारे थे। इसी खुशी में सभी अयोध्या वासियों ने इस   दिन खुशी मनाते हुए अपने घरों को दीपक जलाकर सजाया था।