हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी महान कांडा को श्रद्धाजंलि
 

रोहतक से स्वामी राघवदेव महाराज भी पहुंचे श्रद्धासुमन अर्पित करने
 
 

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराÓयमंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के अनुज महान कांडा (रतिश मोहन कांडा) पुत्र स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट के निधन पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता शोक व्यक्त करने पहुंचे।

उन्होंने गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि  ह्रदय को अत्यंत पीड़ा देने वाली इस दु:ख की घडी में ईश्वर से नम्र प्रार्थना करते है कि  दिवंगत आत्मा को परमशांति और मोक्ष प्राप्त हो और उसके स्नेहीजन इस कठिन परिस्थिति में साहस और संयम प्राप्त करे। उधर श्री अरोडवंश सेवा सदन की ओर से भी शोक सभा का आयोजन कर महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए  श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और सिरसा के पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला  विधायक गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन में उनके अनुज महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने महान कांडा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंनें गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा और परिजनों को ढांढस बंधाया। रोहतक आश्रम से स्वामी राघवदेव महाराज ने भी महान कांडा कांडा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए  इस मृत्यु लोक में जीवन मृत्यु परमात्मा का शाश्वत नियम होता है, दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति एवं मुक्ति प्रदान करे। जिला नगर आयुक्त डा.किरण सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रानियां से पत्रकार नरेश जैन, ठाकुर पूर्ण सिंह ओटू,  रणजीत सिंह भाटी,  भाजपा नेता डा. राधेश्याम खुराना, सुखपाल शर्मा,  मास्टर हरवंश लाल, प्रदीप गुप्ता, नकुल मोहंता, कृष्ण गुंबर ने शोक व्यक्त करते हुए गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बधाया।
उधर श्री अरोडवंश सेवा सदन की ओर से श्री अरोडवंश सेवा सदन धर्मशाला में शोक सभा हुई।  जिसमें अरोड़वंश परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर  महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रदांजलि अर्पित की। शोकसभा में  रामनारायण कक्कड़  अमित चुघ, राकेश फुटेला, नरेश बजाज, सुधीर ललित, अशोक मेहता, अनिल कुमार, सतबीर सिंह धमीजा, सुभाष मोंगा, मीत बठला, मोहन लाल अरोड़ा एडवोकेट, नरेश छबड़ा, राजेन्द्र अरोड़ा, सुभाष कक्कड़, राज कुमार सिंगला विजय कंबोज मौजूद थे।