उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल का सिरसा दौरा 16 मार्च से
 

His Excellency the Governor of Orissa Prof. Ganeshilal's Sirsa tour from March 16
 
 

Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा। उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल अपने सात दिवसीय दौरे (16 मार्च से 22 मार्च) पर  सिरसा आ रहे हैं। महामहिम राज्यपाल के विशेष कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत खुराना व निजी सचिव विनोद स्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि 16 मार्च को सुबह सवा 11 बजे राजभवन से चलकर 12 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12.20 बजे वे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 2.05 बजे वे दिल्ली एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ सिरसा के लिए रवाना होंगे। सांय साढ़े 7 बजे महामहिम राज्यपाल हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम भी रॉयल हवेली में होगा।

उन्होंने बताया कि 17 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सांय 5 बजे से 7 बजे तक शहर के गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। 18 मार्च की सांय 5.20 बजे रॉयल हवेली से चौ. देवीलाल गौशाला में नवनिर्मित स्व. सुशीला देवी पार्क व शैड का उद्घाटन करेंगे। सांय 6.30 बजे वापस रॉयल हवेली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार 19 मार्च को सुबह 10.30 बजे भाई कन्हैया आश्रम में नवनिर्मित भाई कन्हैया आश्रम संस्थान का अपने कर कमलों से उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे वापस रॉयल हवेली में पहुंचेंगे।

12.15 बजे पर हारे का सहारा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद कन्याओं की शादी के कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें आशीर्वाद देंगे। एक बजे रॉयल हवेली में ही लंच होगा। 20 मार्च को सुबह 11 बजे से 1 बजे और सांय 5 बजे से 7 बजे तक शहर के गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। इसी तरह 21 मार्च को सुबह 10.30 बजे सालासर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे सालासर बालाजी के दर्शनों के बाद वहीं लंच करेंगे। सांय 3 बजे सालासर से रवाना होकर सीकर राजस्थान में सुधा पूनियां के निवास पर पहुंचेंगे। 4.30 बजे यहां से रवाना होकर 5.30 बजे खाटू श्याम धाम के लिए रवाना होंगे। रात्रि ठहराव अनंदा होटल खाटू श्याम में ही होगा। 22 मार्च को सुबह 10 बजे खाटू श्याम धाम से दर्शनों के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सांय 5.20 बजे दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। 5.50 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। सांय 7.55 पर भुवनेश्वर से राजभवन के लिए रवाना होंगे। रात्रि 8.05 बजे राजभवन भुवनेश्वर में पहुचेंगे।