Sirsa News: डॉ. अशोक तंवर कल सिरसा में कार्यकर्ताओं व मीडिया से होंगे रूबरू

 

Mhara Hariyana News सिरसा। पूर्व सांसद एवं आम आदमी पाटी के प्रदेश कंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर कल शुक्रवार 26 मई को सुबह 11 बजे हुडा स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे।

उनके निजी सचिव अमित सोनी ने बताया कि डॉ. अशोक तंवर कंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बाद कल दिल्ली से चलकर सुबह 11 बजे अपने आवास पर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। सोनी ने बताया कि इसके बाद सुबह 11.30 बजे मीडिया कर्मियों से रूबरू होंगे। इसके बाद वे सिरसा शहर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।