राज्यपाल से मिलने जा रहे अशोक गहलोत, दिल्ली निकलने से पहले देंगे इस्तीफा?

दिल्ली निकलने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजभवन जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर बाद राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने वाले हैं। इस्तीफे की अटकलें।
 

Mhara Hariyana News: दिल्ली निकलने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजभवन जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर बाद राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात करने वाले हैं। गहलोत के राजभवन जाने की सूचना से उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की संभावना है और पार्टी ने साफ कर दिया है 'एक व्यक्ति, एक पद' के फॉर्मुले के तहत उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।


गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी अपने पास रखना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि उदयपुर में लिए गए संकल्प पर कायम रहना होगा। इसके बाद गहलोत ने भी माना कि दोनों पद पर रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका से न्याय नहीं हो सकता है।

गहलोत चाहते थे कि वह सीएम बनने के बाद इस्तीफा देंगे। लेकिन रविवार रात जिस तरह उनके समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक का बायकॉट किया और आलाकमान ने इस पर सख्ती दिखाई उसके बाद परिस्थितियां तेजी से बदली हैं।