बागेश्वर उपचुनाव : Chandan ram दास की पत्नी या बेटे पर दांव लगाएगी BJP, इन पांच नामों पर की गई चर्चा

 

Mhara Hariyana News, Dehradun
BJP Bageshwar By-Election में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय Chandan ram दास की पत्नी या बेटे पर दांव लगा सकती है। बृहस्पतिवार को चुनाव संचालन समिति ने संभावित पांच दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद जो तीन नाम छांटे हैं, उनमें दो नाम दास की पत्नी और बेटे का बताया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी, पूर्व CM विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व महिला मोर्चा की आशा नौटियाल मौजूद थी।

Chandan ram दास के बेटे की मानी जा रही मजबूत दावेदारी
सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, party के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम शामिल हैं।

party पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चलेगी। party का भी Chandan ram दास की पत्नी को candidate बनाए जाने पर जोर है। हालांकि उनके बेटे की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। party सूत्रों के मुताबिक तीन नामों का पैनल तैयार कर इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड अगले दो दिनों में candidate की घोषणा कर सकती है।

रिकॉर्ड मतों से जीतेगी BJPः भट्ट
BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि BJP Bageshwar By-Election में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता congress की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। party इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है।

पहले ही शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं। CM धामी के कार्यक्रम और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास वहां संपन्न हो चुके हैं। नामांकन को लेकर उन्होंने बताया कि केंद्र से नाम तय होने के साथ ही नामांकन की तारीख घोषित कर दी जाएगी।