कमलनाथ को सता रहा है डर, Karnatak में BJP न छीन ले Congress से बहुमत

 

Mhara Hariyana News, Gwaliar (ग्वालियर )
Karnatak में आए रुझानों को देखते हुए Congress के नेताओं को अभी से डर सताने लगा है। मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि BJP की कोशिश खरीद-फरोख्त कर सत्ता हथियाने की रहेगी। 

मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने Karnatak विधानसभा चुनावों के नतीजों के रुझानों पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि Congress निश्चित रूप से सरकार बना रही है। लेकिन BJP विधायकों के खरीद-फरोख्त का प्रयास करेगी। उसने हमेशा ऐसा ही किया है। शुरुआत मध्यप्रदेश से की थी। 

कमलनाथ ने कहा कि Karnatak में Congress लगातार बढ़त बनाए हुए

मुरैना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि Karnatak में Congress लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यह निश्चित है कि Congress की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास रहेगा कि अन्य दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें। BJP ने हमेशा ऐसा ही किया है।

मध्यप्रदेश में भी उसने यही किया था। BJP ने सौदेबाजी की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी। वह अभी खत्म नहीं हुई है। कमलनाथ मुरैना जिले के दौरे पर है। जौरा विधानसभा में वह एक सभा करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि Karnatak में Congress की सरकार बनेगी और BJP कुछ नहीं कर सकेगी। 

Karnatak समेत अन्य राज्यों में गंवाई थी Congress ने सत्ता
कमलनाथ दूध के जले हैं, इसलिए छाछ भी फूंक-फूंककर पी रहे हैं। उनके बयान से साफ है कि दो साल पहले मध्यप्रदेश में जो हुआ, वह होने का डर उन्हें Karnatak में भी है। Karnatak में रुझान साफ हो गए हैं। इससे लग रहा है कि Congress बहुमत हासिल कर लेगी।

मध्यप्रदेश में भी 2018 में Congress को पूर्ण बहुमत मिला था। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में Congress के विधायकों ने BJP की सदस्यता ली और फिर कमलनाथ की जगह शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश में CM बने थे।