3500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज घोषित, दो से तीन बिस्वा जमीन भी देगी सरकार

 

Mhara Hariyana News, Shimla : CM सुखविंद्र सिंह Sukhu ने प्रदेश के लिए शनिवार को 3500 करोड़ रुपये के Disaster राहत पैकेज की घोषणा कर दी है। सचिवालय में प्रेस वार्ता में सीएम Sukhu ने कहा कि सात जुलाई को मानसून ने अपना कहर बरपाना शुरू किया। हमने पहले कभी ऐसा तबाही का मंजर नहीं देखा। लोगों ने Disaster राहत कोष में खुलकर दान दिया है। यह आंकड़ा 200 करोड़ 54 लाख रुपये पहुंच चुका है।

CM सुखविंद्र सिंह Sukhu ने कहा कि 3500 करोड़ रुपये Disaster प्रभावितों के पुर्नउत्थान के लिए देने जा रहे हैं। Disaster में 3500 घर पूरी तरह नष्ट हैं। 13 हजार घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। इस पैकेज के तहत आय की सीमा हर काम के लिए खत्म कर दी गई है। Disaster विशेष राहत का समय 7 जुलाई से 30 सितंबर तक रहेगा। Disaster से प्रभावित भूमिहीन लोगों को जमीन दी जाएगी। 

दो बिस्वा शहरी क्षेत्र में और तीन बिस्वा जमीन ग्रामीण क्षेत्र में घर बनाने के लिए दी जाएगी। Disaster में जिसकी जमीन घर बनाने लायक नहीं बची है वो भी पात्र माना जाएगा। घर के पानी व बिजली कनेक्शन का खर्च भी सरकार उठाएगी। सरकारी रेट पर 280 रुपये के हिसाब से सीमेंट की बोरी मिलेगी। 

जो व्यक्ति लंबे समय से हिमाचल में रहे हैं और उनके पास भूमि नहीं हैं उनको भी सरकार भूमि देगी। मंडी में स्वीपर नदी के किनारे रह रहे हैं। ऐसे लोगों को भी भूमि दी जाएगी। Disaster से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। संस्थान जितने दिन बंद रहे हैं। उनको अतिरिक्त दिन देकर पढ़ाई कराई जाएगी। 

1,000 करोड़ रुपये की मनरेगा की शेल्फ बनेगी। इसे जोड़ा जाए तो यह पैकेज 4500 करोड़ रुपये का है। केंद्र ने हिमाचल को अभी तक कोई स्पेशल पैकेज नहीं दिया है। कल 1051 करोड़ रुपये जारी हो जाएंगे।