शिवपाल यादव ने ओपी राजभर और संजय निषाद को बताया बहरूपिया, कहा- उनके कारण सपा को ज्यादा वोट मिले

 

Mhara Hariyana News, Lucknow :  सपा के राष्ट्रीय महासचिव Shivpal Singh यादव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद बहरूपिये हैं। उनके बारे में तो पूरा प्रदेश जानता है। उनके NDA के लिए प्रचार करने से हमें (सपा) ज्यादा वोट मिला।

Shivpal Singh ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो हमारे लिए स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने NDA के लिए प्रचार किया तो सपा को ज्यादा वोट मिला। उन्होंने कहा कि हमने तो विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ से अपील की थी कि उन्हें (राजभर को) मंत्री बना दीजिए नहीं तो वो फिर हमारी तरफ आ जाएंगे।

Shivpal Singh यादव ने Ghosi विधानसभा सीट पर By-election में पार्टी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वो लगातार वहां मौजूद रहे और प्रचार करते रहे। बताया जाता है कि Ghosi में उन्होंने वैसे ही काम किया जैसे मुलायम सिंह यादव के समय काम किया करते थे।