सिरसा में नाचते गाते हुए भक्तों ने किया गणपति विसर्जन

गली मुहल्लों में शोभायात्रा देखने के लिए उमड़े लोग
 

Mhara Hariyana News, Sirsa। अनंत चतुर्थी के अवसर पर गणेश विसर्जन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गणेश चतुर्थी से घरों में विराजमान विघ्न विनाश्क गणपति को श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए विदाई दी। पूरा सिरसा गणपति जी के रंग में रंगा हुआ नजर आया। ढोल नगाड़ों व भजनों पर नाचते हुए श्रद्धालु नहरों पर पहुंचे जहां श्रद्धाभाव के साथ गणपति महाराज का विसर्जन किया। गांव बकरियांवाली के समीप स्थित नहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे। 

गणपति बप्पां मोरेया के जयकारों से गूंजा शहर
गणपति बप्पां मोरेया अगले बरस तूं जल्दी आ के नारों के साथ श्रद्धालु नाचते गाते हुए बाजारों से गुजरे। गणपति महाराज को भव्य तरीके से कहीं रथ में सजाया हुआ था तो कहीं खुद श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक उठाया हुआ था। शिव चौक स्थित गोमाता मंदिर में स्थापित गणपति जी को श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ विसर्जित किया। श्रद्धालु राकेश जैन, राजीव जैन व अन्यों ने बताया कि गणपति का यह पर्व सुख समृद्धि देने वाला है। हर वर्ष गणपति जी की स्थापना करते हैं और अगले वर्ष फिर मंगलकारी होने की कामना के साथ उन्हें विदाई देते हैं। इस मौके पर संदीप सैनी, अमित बांसल, अनु, प. गोपाल शर्मा, राजू, नीतिन, राजकुमार गंडा, सन्नी तनेजा मौजूद रहे। 

गणपति विसर्जन किया और प्रसाद वितरित किया।

गणपति विसर्जन के चलते नहरों पर मेले का सा माहौल था। श्रद्धालु गाड़ियों में वहां पहुंचे। इसके बाद गणपति विसर्जन किया और प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बनता था। इससे पहले विभिन्न बाजारों से शोभायात्रा गुजरी तो लोगों ने स्वागत किया। गली मुहल्लों में लोगों ने गणपति जी के दर्शन किए और उन्हें मंगल विदाई दी।