नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में हासिल की जीत, 88.67 Meter दूर फेंका भाला

 

Mhara Hariyana News, Doha
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग मीट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 88.67 Meter के थ्रो के साथ जीती। Indian एथलीट ने अपने पहले ही थ्रो में सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा हासिल किया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

88.67 Meter थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर 
88.67 Meter थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर रहे, वहीं चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 Meter के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रेनाडा के andarson पीटर्स 85.88 Meter के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इतिहास 
नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 Meter है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 Meter के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। 
नीरज पिछले साल पूर्ण फिटनेस और र्प्याप्त ताकत की कमी के कारण यहां हिस्सा नहीं ले सके थे। वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले Indian बने।

इससे एक महीने पहले वह लुसाने में डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले Indian बने थे। नीरज ने पिछले महीने कहा था कि वह उस समय शारीरिक और तकनीकी रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन पिछले साल यहां की बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सत्र के शुरुआती डायमंड लीग में शीर्ष पुरस्कार जीतना उनके लिए आसान नहीं होगा।

लुसान मीट में बने थे विजेता
नीरज ने दोहा में हुई पहली और सिलेसिया में हुई तीसरी Diomand League में हिस्सा नहीं लिया था। स्टॉकहोम में उन्होंने 89.94 Meter भाला फेंक कर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था, लेकिन उन्होंने इस दूरी के बावजूद यहां रजत पदक जीता। लुसान में वह विजेता बने और अब फाइनल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

नीरज का लक्ष्य 90 Meter की दूरी को छूना है
भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले नीरज का लक्ष्य 90 Meter की दूरी को छूना है। वह सत्र की पहली प्रतियोगिता में ऐसा करने में सफल होते है या नहीं यह देखना होगा। दोहा मीट में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में त्रिकूद चैंपियन एल्डहोज पॉल भी चुनौती पेश करेंगे।