हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने आज स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया

 

Mhara Hariyana News

20 साल बाद फतेहाबाद में झंडा फहराने वाले दूसरे सीएम हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने  फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया।  1997 में फतेहाबाद जिला बनने के बाद 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ध्वजारोहण किया था और अब 2023 में CM मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया।

तिरंगा फहराने के बाद CM मनोहर लाल ने कहा कि आज़ादी का पावन पर्व जश्न मनाने जैसा है। आजादी के समय 1947 में देश का विभाजन हुआ, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमने विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का फ़ैसला लिया। मुझे प्रसन्नता इस बात की है कि आज उन्होंने 9वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण हरियाणा में किया। फतेहाबाद जिले के लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव धांगड़ के 14 लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया। हरियाणा का योगदान देश के विकास में भी काफी रहा। चाहे यहां का जवान हो, किसान हो, हमेशा आगे रहा है। देश की सेवा में सेना की बात की जाए तो 10% हरियाणा की सेवा है। हमारी भूमि गीता की भूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश यहां दिया। इसी कारण हरियाणा आज अपने सद्भाव, भाईचारा, प्रेम के लिए जाना जाता है।