राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उड़ीसा की पूर्व प्रथम महिला स्वर्गीय सुशीला देवी को की श्रृद्घांजलि अर्पित
 

उड़ीसा के राजभवन में दी श्रृद्घांजलि, राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व परिवार के सदस्य रहे उपस्थित
 

Mhara Hariyana News, Sirsa
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने उड़ीसा की पूर्व प्रथम महिला स्वर्गीय सुशीला देवी को श्रद्घांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने उड़ीसा के राजभवन में स्वर्गीय सुशीला देवी की प्रतिमा पर श्रृद्घासुमन अर्पित किए। इस दौरान उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व उनके पुत्र मनीष सिंगला सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।


स्वर्गीय सुशीला देवी की स्मृति में राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व उनके पुत्र समाजसेवी मनीष सिंगला अनेकों समाजहित के कार्य कर रहे हैं। सिरसा में आंखों के अस्पताल से लेकर जगह-जगह शहर व गांवों में वाटर कुलर लगाने का काम किया गया है। इसी प्रकार जब भी राज्यपाल सिरसा आते हैं, तो गरीब व जरुरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करते हैं। स्वर्गीय सुशीला देवी एक धार्मिक प्रवृति की महिला थीं। उनकी स्मृति में अनेक धार्मिक व सामाजिक कार्य मनीष सिंगला की ओर से आयोजित करवाए जाते हैं। राज्यपाल गौशालाओं में भी सहयोग करते हैं और दूसरों को भी गौ सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।