वायरल वीडियो : अपनी मालकिन की नक़ल कर भैंस ने भी किया डांस, देख वीडियो 

दुनिया में कई प्रकार के जानवर पाए जाते हैं। इनमें से कुछ काफी शरारती तथा सीधे होते हैं तो कुछ बेहद खतरनाक भी होते हैं। Mharta Hariyana Nerws
 

Mhara Hariyana News: यदि वीडियो आपके पालतू पशु का हो तो वह जल्दी ही वायरल हो जाता है। जिसको देखने पर मूड एकदम फ्रेश हो जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो कई बार देखने को मिल ही जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हालही में सोशल मीडिया पर आया है जो काफी वायरल भी हो रहा है।



आपको पता ही होगा की जो जानवर इंसानों के साथ रहते हैं। वे इंसानों की नक़ल भी आसानी से उतार लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी भैंस को इंसानों की नकल उतारते हुए देखा है। हालही में आया एक वीडियो एक भैंस का ही है। जिसमें वह अपनी मालकिन की नक़ल उतार रही है। ऐसा नजर आ रहा है कि भैंस भी अपनी मालकिन के साथ डांस कर रही है।


वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि एक महिला कच्चे रास्ते पर दौड़ रही है। लेकिन वास्तव में वह डांस कर रही है। इसी महिला के साथ उसकी भैंस भी डांस करती नजर आ रही है। जैसे जैसे महिला उछल रही है। वैसे वैसे भैंस भी उछल रही है। आगे जाकर जब महिला एक स्थान पर उछलती है तो भैंस भी वहीँ आकर के उछलती है। ट्वीटर पर इस वीडियो को @buitengebieden के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक 17 लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।