logo

Twitter अब Message भेजने के लिए भी लेगा पैसे, Elon Musk ने एक और नया नियम बनाया

 
Twitter अब Message भेजने के लिए भी लेगा पैसे, Elon Musk ने एक और नया नियम बनाया

Mhara Hariyana News, New Delhi
पिछले साल मालिक बनने के बाद से Elon Musk ने Twitter में बहुत सारे बदलाव किए हैं जिनमें सबसे प्रमुख Twitter ब्लू है। Twitter ब्लू कंपनी की एक शुल्क आधारित सेवा है। Twitter ब्लू के तहत यूजर्स को ब्लू टिक मिलता है और हर महीने एक तय शुल्क देना होता है।

इसके अलावा Tweet को एडिट करने का भी ऑप्शन मिलता है। Twitter ब्लू टिक के बाद अब Elon Musk Twitter के कई अन्य Features को शुल्क आधारित कर रहे हैं। अब Elon Musk ने कहा है कि Twitter पर डायरेक्ट Message (डीएम) करने के लिए भी पैसे देने होंगे।

दरअसल Elon Musk Twitter डीएम को Twitter ब्लू सर्विस में शामिल करने जा रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यदि आपने Twitter ब्लू की सर्विस नहीं ली है तो आप किसी को Message नहीं कर पाएंगे। Elon Musk का कहना है कि स्पैम पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इसकी शुरुआत आज यानी 22 जुलाई से हो गई है। Twitter का कहना है कि इस फीचर को 14 जुलाई को ही लॉन्च किया गया था जिसके बाद महज एक सप्ताह में ही स्पैम Message में काफी कमी देखने को मिली है। 
 
Twitter Blue सब्सक्रिप्शन की कीमत
Twitter पर ब्लू टिक लेने के लिए Twitter के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप मोबाइल एप के लिए ब्लू टिक लेते हैं तो आपको 900 रुपये प्रति महीना और वेब या डेस्कटॉप वर्जन के लिए 650 रुपये प्रतिमाह की कीमत चुकानी होगी। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को Tweet एडिट करने जैसे कई सारे Features मिलते हैं।