8.64 लाख में घर ले जाये 7 सीटर वाली ये धाकड़ गाड़ी , इनोवा और वैगनर के छुड़ाए पसीने

New Delhi : ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों ने नवंबर, 2023 में कार बिक्री के आंकड़े घोषित कर दिए हैं। नवंबर महीने में एक बार फिर से SUV सेगमेंट की बिक्री चार्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा 7–सीटर कार टॉप कर रही।
इस लिस्ट में हमने 5–सीटर कार को भी शामिल किया है। बता दें कि मारुति सुजुकी अर्टिगा ने नवंबर, 2023 के महीने में 12,857 यूनिट्स गाड़ी की बिक्री की है। यह बिक्री सालाना आधार पर 7 पर्सेंट कम है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा साल 2022 के नवंबर महीने में 13,813 यूनिट्स 7–सीटर कार की बिक्री की थी। आइए जानते हैं कार बिक्री की लिस्ट में कौन सी कंपनी टॉप पर रही।
महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री में हुई 89 पर्सेंट की वृद्धि
दूसरी ओर इस दौरान महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन को मिलाकर बिक्री नवंबर, 2023 के महीने में 12,150 यूनिट्स रही। बता दें कि महिंद्र स्कॉर्पियो क्लासिक की बिक्री में सालाना आधार पर 89 पर्सेंट की भारी वृद्धि हुई।
महिंद्र स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन ने नवंबर, 2022 के महीने में कुल 6,455 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में सालाना आधार पर 17 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की गई।
महिंद्रा बोलेरो ने नवंबर, 2023 में 9,333 यूनिट्स गाड़ी की बिक्री की थी। जबकि यह बिक्री साल 2022 के नवंबर महीने में 7,984 यूनिट्स थी।
इनोवा की बिक्री में हुई 241 पर्सेंट की बढ़ोतरी
लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा XUV 700 रही जिसने सालाना आधार पर 27 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। महिंद्रा XUV700 ने नवंबर, 2023 में 7,221 यूनिट्स कार बिक्री की थी।
जबकि नवंबर, 2022 में यह 5,701 यूनिट्स थी। लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयटा इनोवा हाईक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा रही जिसने मिलकर नवंबर, 2023 में 6,910 यूनिट्स कार की बिक्री दर्ज की।
इन कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 241 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा ने मिलकर नवंबर, 2022 में कुल 2,025 यूनिट्स कार की बिक्री की थी।
छठे नंबर पर रही किया इंडिया की कैरेंस कार
इस लिस्ट में छठे नंबर पर किया इंडिया की कैरेंस रही जिसने नवंबर, 2023 के दौरान कुल 4620 यूनिट्स कार की बिक्री की। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 27 पर्सेंट की गिरावट दर्ज हुई।
किया की कैरेंस कार ने नवंबर, 2022 में 6,360 यूनिट्स कार की बिक्री की थी। लिस्ट में सातवें नंबर पर मारुति सुजुकी XL6 रही।
मारुति सुजुकी XL6 ने सालाना आधार पर 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ नवंबर, 2023 में कुल 3,472 यूनिट्स कार की बिक्री की। जबकि यह बिक्री साल 2022 के नवंबर महीने में 2,988 यूनिट्स थी।