logo

Redmi K60 Ultra हुआ लॉन्च: 24GB रैम के साथ मिलेगी 1TB की स्टोरेज

 
Redmi K60 Ultra हुआ लॉन्च: 24GB रैम के साथ मिलेगी 1TB की स्टोरेज

Mhara Hariyana News, New Delhi
Redmi K60 Ultra के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Redmi K60 Ultra में Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 120 वॉट की चार्जिंग भी है।

शाओमी ने अपने नए फोन Redmi K60 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। Redmi K60 Ultra के साथ Xiaomi Fold 3, Xiaomi Pad 6 Max और Xiaomi Band 8 Pro भी पेश किए गए हैं। Redmi K60 Ultra के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Redmi K60 Ultra में Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Redmi K60 Ultra की कीमत
Redmi K60 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 30,000 रुपये है। फोन के 24 रैम और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 3,599 युआन यानी करीब 41,200 रुपये है। यह Redmi K60 Ultra का टॉप वेरियंट है। Redmi K60 Ultra को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi K60 Ultra की स्पेसिफिकेशन
Redmi K60 Ultra में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। Redmi K60 Ultra के साथ मीडियाटेक Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 24 जीबी तक LPDDR5X रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज है। इसमें Wildboost 2.0 टेक्नोलॉजी है जिसे लेकर फोन को 3 डिग्री सेल्सियम तक ठंडा करने का दावा है।
 
Redmi K60 Ultra में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का IMX800 Sony सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। Redmi K60 Ultra में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Redmi K60 Ultra में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग है। Redmi K60 Ultra में 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Redmi K60 Ultra को IP68 की रेटिंग मिली है।