logo

ब्यास में बही Bus को निकालना हुआ मुश्किल, 20 दिन से लापता हैं 11 यात्री

 
ब्यास में बही Bus को निकालना हुआ मुश्किल, 20 दिन से लापता हैं 11 यात्री

Mhara Hariyana News, Manali (Kullu)
ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की Bus को निकालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। करीब 20 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं। ब्यास नदी का जल स्तर अधिक होने के साथ प्रवाह भी तेज है। Crain और JCB की मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 
पानी के तेज प्रवाह के कारण हाइड्रा को भी नदी में नहीं उतारा जा सका। 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए हैं। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नही मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की Bus भी बह गई थी। क्लाथ के समीप यह Bus एक बड़े पत्थर में फंसी हुई है। इस Bus में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे।

Bus निकलने के बाद लापता यात्रियों का भी पता लगने की संभावना है। Bus को नदी से बाहर निकलने में भारी दिक्कतें हो रही है। प्रशासन की मानें तो पानी का प्रवाह बेहद तेज है। उस पर जलस्तर भी रोज बारिश होने के कारण कम नही हो रहा। प्रशासन के मुताबिक JCB और Crain से Bus निकालने की कोशिश की गई। लेकिन, सफलता नही मिल सकी। 
SDM मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि Bus निकालने के लिए JCB और Crain को लाया गया था। पानी बहुत ज्यादा होने के कारण दिक्कतें हो रही है। हाइड्रा भी मंगवाई जा रही थी। उन्होंने भी पानी ज्यादा ओर प्रवाह तेज होने की बात कही। पानी का स्तर कम हुआ तो Bus निकलने के प्रयास किए जाएंगे।