logo

40 Passanger trains रद्द, 8 Trains का रूट बदला, नंगल से हिमाचल भी नहीं जा पा रहीं गाड़ियां

 
40 Passanger trains रद्द, 8 Trains का रूट बदला, नंगल से हिमाचल भी नहीं जा पा रहीं गाड़ियां

Mhara Hariyana News, Chandigarh
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में बाढ़ की वजह से अप और डाउन की करीब 40 Passanger trains रद्द चल रहीं हैं। करीब आठ Passanger trains को मार्ग परिवर्तन करके चलाया जा रहा है। 26 Passanger trains को शॉर्ट टर्मिनेट करके बीच रास्ते से ही वापस रवाना किया जा रहा है।

फिरोजपुर मंडल से गुजरने वाली कई Superfast, Express और Passanger श्रेणी की Trains को रद्द रखा गया है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। मौसम खुश्क रहेगा।

सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग बहाल
उधर, सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर छठवें दिन Trains का संचालन शुरू हो गया है। टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से दुखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक तक पानी आ गया था। इसके बाद इस रूट की Trains को निरस्त करना पड़ा था। कुछ Trains को अंबाला, पानीपत, दिल्ली, मुरादाबाद रूट से निकाला जा रहा था। अब दोबारा Trains का संचालन शुरू होने से यात्रियों को खासी राहत मिली है।  

गल में ट्रैक डैमेज, हिमाचल जाने वाली ट्रेनें रद्द
बाढ़ की वजह से नंगल में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। यही वजह है कि नंगल से हिमाचल जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द करनी पड़ी। नंगल Railway station के मास्टर अहिवरण ने बताया कि पटरियों पर काम चल रहा है और आने वाले एक दो दिनों में हिमाचल जाने वाली Trains को चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

बाढ़ ने छोड़े तबाही के निशान
नंगल व श्री आंनदपुर साहिब में बारिश रुक गई है लेकिन बाढ़ के बाद तबाही के निशान अब भी मौजूद हैं। बाढ़ से ज्यादा नुकसान ग्रामीण इलाके में हुआ है। किसी का घर ढह गया तो किसी के घर में पानी घुस गया। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। पशुओं का चारा भी बारिश की भेंट चढ़ गया।

उपमंडल नंगल व श्री आनंदपुर साहिब के किसानों ने कहा कि सरकार और प्रशासन जल्द नुकसान का मुआवजा जारी करे। पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाए। हिमाचल की तर्ज पर स्वांनदी का तटीयकरण किया जाए। उधर, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल शिविर, चारे और खाने की व्यवस्था करवा दी गई है।