logo

5 दिसंबर 2023, Haryana Weather : हरियाणा में ठंड और धुंध रहेगी लगातार जारी , जानिये आज कैसा रहेगा मौसम

5 दिसंबर 2023, Haryana Aaj Ka Mousam :  दिसंबर का महीना शुरू होते ही प्रदेश में रविवार को इस मौसम की पहली धुंध ने दस्तक (the mist knocked) दे दी है। 
 
5 दिसंबर 2023, Haryana Weather : हरियाणा में ठंड और धुंध रहेगी लगातार जारी , जानिये आज कैसा रहेगा मौसम

New Delhi: पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज सुबह में धुंध छाई (fog covered) रहेगी। साथ ही दोपहर बाद आसमान में धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

धुंध के कारण वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी

वहीं दिसंबर माह शुरू होते ही रविवार को इस मौसम की पहली धुंध ने दस्तक दे दी है। धुंध के चलते पारदर्शिता कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी (problem for drivers) झेलनी पड़ी। करीब 11 बजे धुंध कम होने पर सूर्य देवता के दर्शन हो पाए। कोहरे और घनी धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी रही।

धुंध की वजह से बढ़ी ठंड

पारदर्शिता कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि वैज्ञानिकों ने धुंध को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद (Beneficial for wheat crop) बताया है। धुंध के चलते रविवार को ठंड भी बढ़ गई है। लोग सुबह बिस्तर से उठे तो बाहर धुंध दिखाई दी। ज्यादा धुंध के चलते सुबह के समय ठंड बढ़ गई।

ठंड व धुंध से गेहूं के अलावा अन्य फसलों को भी लाभ

इस ठंड में दोपहिया वाहन चालकों बचाव के लिए प्रबंध कर चलना पड़ा। कृषि अधिकारी के अनुसार इन दिनों की ठंड और धुंध गेहूं के लिए फायदेमंद हैं। इस ठंड से अन्य फसलों को भी फायदा मिलेगा। अब करीब-करीब गेहूं की बिजाई का कार्य पूरा होने को है। उन्होंने कहा कि मौसम में नमी की मात्रा अधिक होने से फसल की पैदावार अच्छी होगी।